

दुमका।

दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी जरमुंडी SDPO उमेश सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।

SDPO ने बताया कि बीते मंगलवार को सरैयाहाट थाना पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान चार युवक को कार से घूमते देखा गया। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों युवक को पकड़ा और थाना ले आई। हालाँकि, एक युवक कार लेकर फरार हो गया। थाना में पूछताछ के दौरान तीनों युवक ने कई राज़ उगले। तीनों आरोपी अपराध की कई घटना में शामिल रहे हैं। SDPO ने बताया कि चारों युवक अपराध की योजना बना रहे थे, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में थे। जिसमे एक फरार हो गया है। फरार चन्दन की तलाश जारी है।
पकड़े गये इंद्रजीत यादव, शिवशंकर कापरी और गौतम सिंह के पास से चोरी की बाइक , एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया है।



