Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड स्थित एक अपार्टमेंट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन की छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना को लेकर विलियम्स टाउन हनुमान टिकरी निवासी शोभना सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।
बताया जाता है 27 जून की सुबह करीब 6.15 बजे के वह मोर्निंग वॉक कर जटाही मोड़ की ओर से घर वापस लौट रही थी। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और गले से सोने का चेन छीन कर फरार हो गये। बताया गया कि चेन छीनने के बाद बाइक से दोनों हदहदिया पुल होकर जलसार की ओर फरार हो गए।
पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।