

रांची।

शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब अचानक राजधानी ट्रेन के चक्के से धुँआ निकालने लगा.

दरअसल, रांची से नई दिल्ली वाया बोकारो जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रांची से कुछ ही किलोमीटर दौड़ी होगी कि ट्रेन के चक्के में अचानक आग लग गयी. आग की लपटों से निकलता धुएं से यात्रियों के बीच हडकंप मच गया. आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया और आग बुझाई गयी. रांची और मुरी रेलखंड के बीच गंगाघाट स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है.
गनीमत रही कि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. तत्परता दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया गया. लेकिन, रांची रेल डिविजन के मेंटेनेंस के तरीके पर सवाल उठाना लाजमी है. क्योंकि इस ट्रेन (Ranchi-New Delhi Rajdhani Via Bokaro) के प्राइमरी मेंटेनेंस जिम्मेवारी रांची रेल डिवीज़न की ही है.

वहीं, इस मामले पर CPRO नीरज कुमार ने कहा कि हमारी टीम ने घटनास्थल पर पहुँच आग पर काबू पा लिया है. किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि घटना को लेकर गहनता से जाँच की जाएगी.



