

रांची।

लॉकडाउन के वक्त से ही झारखंड की पूरी न्यायपालिका वर्चुअल मोड पर काम कर रही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिवक्ता फिजिकल कोर्ट शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब करीब 10 महीनों के बाद झारखंड में अब मुकदमों की सुनवाई फिजिकल कोर्ट में होगी। दो फरवरी से झारखंड के सभी अदालतों में फिजिकल सुनवाई शुरू होने जा रही है।

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अंबुज नाथ ने इस बावत सभी जिले के न्यायाधीशों को पत्र लिखकर फिजिकल कोर्ट शुरू करने का निर्देश दे दिया है। फिजिकल कोर्ट में सुनवाई की पूरी व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार करने का निर्देश जारी किया गया है। कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अदालतों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

झारखंड हाइकोर्ट समेत राज्य के सभी जिला अदालतों में फिजिकल सुनवाई के लिए एसओपी जारी कर दी गयी है। एसओपी के मुताबिक, हाइकोर्ट की गाइडलाइन के तहत अदालतों में मुकदमों की सुनवाई के दौरान सभी नियमों का पालन करना होगा।




