


■ #TalkToDc कार्यक्रम से जुड़कर अपने सुझावों व समस्याओं को रखें उपायुक्त के समक्ष

■ प्रत्येक सोमवार को जिलावासियों के सुविधा हेतु टॉक टू डीसी (Talk to DC) कार्यक्रम का आयोजन:- DC
देवघर।
सोमवार को देवघर DC मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में साप्ताहिक टॉक टू डीसी (Talk to DC) ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम से जुड़ने के लिए जिलावासी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से अपने समस्याओं व सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।
जानकारी हो कि DC मंजुनाथ भजंत्री के पहल के बाद प्रत्येक सोमवार को 11 बजे से दोपहर 12 बजे के तक #TalkToDc टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्याओं का समाधान किया जा सके।



