साहिबगंज ।

साहेबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित एक क्रशर प्लांट में हादसा हो गया, जिसमें दो की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार, राजन स्टोन वर्क्स क्रशर प्लांट में अनियंत्रित हाइवा एक स्टाफ रूम से टकरा गया। हाइवा की टक्कर से स्टाफ रूम की छत गिर गई और ड्राइवर व ऑपरेटर की मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात की है।

वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल भेजा। शनिवार को दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए राजमहल भेजा गया है।
मृतकों में हाइवा चालक रांगा थाना क्षेत्र स्थित मोदी कोला निवासी शाकिर अंसारी और क्रशर ऑपरेटर पटना निवासी शंकर सिंह शामिल हैं।
जबकि स्टाफ रूम में सो रहे क्रशर के कर्मचारी मार्गो मालतो, सुनील मुर्मू, श्रीकांत मंडल एवं संतोष साह छत के नीचे दबकर घायल हो गए।
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण हाइवा का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



