चाईबासा।
मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट्टू स्थित नमाविर टोला में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी।
घटना शुक्रवार देर रात की है। युवक प्रधान सोय ने अपनी माँ की लाठी-डंडे से वार कर पहले अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद घर के आंगन में ही शव को जला दिया। इतना ही नहीं बेटे ने मां की उसी चिता पर मुर्गा पकाकर भी खाया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रधान सोय ने 4 साल पहले अपने पिता की भी हत्या की थी। इस मामले में प्रधान सोय जेल में भी रहा था। ग्रामीणों ने बताया प्रधान सोय अपनी मां सुमी सोय के साथ रहता था। वो शराब पीने का भी आदि था।
इधर, शुक्रवार को हुई घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को शनिवार की सुबह मिली तो आरोपी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। शनिवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है।