

देवघर।

देवघर-सुल्तानगंज रोड पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे दो युवकों की मौत हो गयी। घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ पर स्थित भूतबंगला के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, देवघर-सुल्तानगंज रोड पर रिखिया थाना क्षेत्र के भूतबंगला के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परकच्छे उड़ गये।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टोटो पर खिजुरिया के रहने वाले सोनू और चंदन सवार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गयी। वहीं, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बेलगाम ट्रकों की रफ़्तार पर लगाम की मांग की है। लोगों ने देवघर DC और SDM से मांग की है कि इस सड़क पर सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नो एंट्री लगाया जाए ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।



