
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने मृत बाबा परिहस्त गिरोह के चार सदस्य को दो जिंदा कारतूस और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गया आरोपियों में शिक्षा सभा चौक निवासी जय गिरी, प्रशांत द्वारी, बिलासी निवासी विशाल गुप्ता और केएनएन स्टेडियम बस स्टेण्ड निवासी राजा धपरा उर्फ राजा मलिक के नाम शामिल है।

इन सबों के पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और कई पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसे लेकर नगर थाना के एसआई नवीन कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
इन लोगों की गिरफ्तारी रंगदारी एवं फुटपाथ दुकानदार से रंगदारी कि योजना बनाते कि गई है।


