
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित नंदन पहाड़ के सिद्धार्थ नगर मोहल्ला में चोरों ने घर की खिड़की काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से करीब सात लाख रुपये कीमत का जेवरात, 1.60 लाख रुपये नकद सहित महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर ली।

मामले को लेकर पीड़ित सौदागर मंडल ने नगर थाना की पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि मूल से वे बुढ़ई के रहने वाले है। छह वर्षों से यहां घर बनाकर रह रहे है। घटना की रात (गुरुवार) को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुली तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे में रखा अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ था। चोर खिड़की में लगेगा ग्रील को टेशन पत्ती से काटकर कमरे के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों की मदद से आसपास इलाके में खोजबीन की गई लेकिन कहीं से कुछ भी पता नहीं चला।

चोरों ने घर से दो पीस सोना का चेन , दो पीस सोने की अंगुठी , दो पीस सोने का कंगन , नथ, मंटिका, मंगलसूत्र, सोने का बाजूबंद, सोने का झुमका, चांदी का पायल, कड़ा, छोटे बच्चा का चेन व कानबाली की चोरी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि घर के आसपास असामाजिक तत्वों का जामवाड़ा लगा रहता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



