
Geyser Blast in Budgam: बडगाम जिले के नारकारा इलाके में बुधवार को एक घर में गीजर विस्फोट होने के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मंजूर अहमद डार अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था। इस दौरान बुधवार सुबह गीजर विस्फोट के कारण एक दीवार गिर गई।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इस घटना में डार की मौत हो गई और परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मृतक कथित तौर पर जेएंडके प्लंबर एसोसिएशन का अध्यक्ष था।
(HS)


