
मुम्बई: टेलीविजन की दुनिया के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।

मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 63 साल के थे।

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थिएटर की पढ़ाई की। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल में लंबे समय तक काम किया।
अनुपम श्याम ने अपने करियर में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने अमरावती की कथाएं, क्योंकी… जीना इसी का नाम है, हम ने ली है शपथ, डोली अरमानों की, ‘मन की आवाज-प्रतिज्ञा’ जैसे कई लोकप्रिय शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ‘मन की आवाज-प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में शोहरत हासिल की थी। टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।
इसे भी पढ़ें:
- दिल्ली के Kashmere Gate bus gang-rape case में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, DNA रिपोर्ट का इंतजार
- दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने Sleeper Bus Gang-Rape Case के विरोध में आधी रात को निकाला मार्च
- American हमलों के जवाब में Iran ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
- BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?
- Ujjain: भाद्रपद पंचमी पर बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु



