

रांची।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा (EXAM) को लेकर आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है. अब परीक्षा को लेकर आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गयी है.

छात्र छह फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के साथ सात फरवरी से 18 फरवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है. जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने इस बावत अधिसूचना जारी कर दी है.
आपको बता दें कि झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) दो जनवरी से भरे जा रहे हैं. पहले बिना विलंब शुल्क के 22 जनवरी तक फॉर्म जमा किया जाना था और विलंब शुल्क के साथ 23 से 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता था. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अब आवेदन को लेकर तारीख बढ़ा दी है. इससे छात्रों को काफी राहत मिली है. बिना विलंब शुल्क के छह फरवरी और विलंब शुल्क के साथ सात फरवरी से 18 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं.




