
Deoghar: महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों, संस्कारों, सेवा, समरसता एवं सामाजिक एकता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अग्र वंदना सामूहिक गायन समारोह का आयोजन सीटी स्क्वायर,देवघर में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास गुरुवार को किया गया।

अग्र चेतना अभियान के तहत अग्रवाल महिलाओं द्वारा आयोजित इस गायन चिंतन शिविर में महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का स्मरण किया गया। साथ ही आधुनिक समाज में आज के युवाओं के बीच संस्कार, सेवा, सद्धमव, सहयोग और सामाजिक एकता के मूल्यों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।



