
Deoghar: भगवान भोले के भक्त भी बड़े अनोखे हैं, कोई उनके दर पर दंड देते पहुँचता है तो कोई पैदल लेकिन उत्तर प्रदेश के राजपुर कतनिया बहराइच के रहने वाले एक युवक बाबा बैद्यनाथ के दरबार स्केटिंग कर पहुंचा है।

दरअसल, महादेव का भक्त कन्हैया कुमार सनातन धर्म की पूरी तरह से स्थापना और भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने की मंशा लिए बीते 29 अक्टूबर 2025 को स्केटिंग कर सम्पूर्ण भारत के चार धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों की दर्शन को स्केटिंग करते हुए निकला है।

इसी क्रम में कन्हैया कुमार मंगलवार को महादेव की नगरी द्वादश ज्योतिर्लिंग देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ का दर्शन पूजन किया।
इस दौरान उनके पिट्ठू बैग में जरूरत की सामग्री और पीठ पर पूरी जानकारी वाला एक बैनर लगा हुआ है।
मौके पर बात चीत के दौरान कन्हैया ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए और सनातन की स्थापना हो इसी उद्देश्य के साथ मैं चार धाम और सभी बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विते वर्ष 29 अक्टूबर 25 से यात्रा में हूं। अभी तक विभिन्न द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ आज मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ सहित आठ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर लिया हूं।
कन्हैया ने कहा कि उनका शुरू से यह प्रण था कि वे स्केटिंग के माध्यम से ही सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की यात्रा करूंगा। निजी खर्च से इस कठिन यात्रा पर निकले कन्हैया ने कहा कि रास्ते में उन्हें लोगों की मदद जरूर मिलती है,जिससे यह कठिन तप पूरी कर रहें हैं।








