
Deoghar: देवघर नगर थाना में स्कूटी चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सिमरगढ़ा निवासी सुमित शर्मा ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह झोंसागढ़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में स्कूटी लगाकर एक दुकान में कुछ सामान लेने चला गया था। स्कूटी के उपर उसका बैग भी रखा था जिसमें कागजात और दो हजार रूपये नकद था।

सामान लेकर जब वापस लौटा तो देखा की स्कूटी गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन स्कूटी कहीं नहीं मिली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।



