
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड के रहने वाले एक डॉक्टर मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया है। यह मामला डॉ सत्यम सत्यार्थी ने दर्ज कराया है।

जिसमें तन्नू कुमारी, आर्यन सिंह, कंचना कुमारी, निर्मल चौधरी, विकास चौधरी, सिकंदर तुरी सहित चार- पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

कहा है कि उपरोक्त सभी लोग 29 मार्च को दो लाख रूपये की रंगदारी की मांग करने लगे। नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने लगे।
जब उसने विरोध किया तो सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में उनके हाथ घड़ी और लैपटॉप तोड़ दिया गया।
वहीं हाथ से 22 ग्राम का सोने का ब्रसलेट भी छिन लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।



