
Deoghar Cyber Crime News : साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 14 मोबाइल फोन व 13 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

वहीं गिरफ्तार होने वालों में करौं थाना क्षेत्र के बिरनगड़िया गांव निवासी जाकिर अंसारी, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोन्दिया नवाडीह गांव निवासी रितिक राज, सारठ थाना क्षेत्र के बभनकुंड निवासी सौरभ कुमार दास, पाथरोल थाना क्षेत्र के रुपाबाद गांव निवासी सूरज कुमार दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर निवासी ललन कुमार,

गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको निवासी मुन्ना मंडल, जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी दिनेश कुमार, सारठ थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी इमरान अंसारी,
जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास गांव निवासी धीरज कुमार, सारठ थाना क्षेत्र के बारापसारी गांव निवासी नियाज अंसारी व करौं थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी दीपू दास शामिल है।
बताया जाता है कि पुलिस उप महानिरीक्षक सह आरक्षी अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद, एसआइ प्रफुल्य कुमार मांझी व कुंडा थाना प्रभारी संतोष मंडल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साइबर थाना की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लुरायडी गांव के समीप एक जंगल झाड़ी से इन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इन सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
यहां की गई पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस को बताया कि फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते है।
साइबर थाना की पुलिस गिरफ्तार सभी साइबर ठगों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।


