
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गावं स्थित एक सुनसान बहियार के पास झाड़ी के बीच से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक 14 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि मंगलवार को सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह और कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल सदलबल जांच के लिए घटनास्थल पहुंचे थे।

सूत्रों की माने तो पुलिस इस घटना की जांच तकनीकी सेल के सहारे करने में जुट गई है।
बताते चलें कि इसे लेकर थाना में कुंडा थाना प्रभारी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.
कुंडा पुलिस ने बीते सोमवार की सुबह चित्तोलोढ़िया गावं के पास स्थित एक झाड़ी से एक लगभग 14 वर्षीय अंज्ञात किशोरी का शव बरामद किया था।
जिसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया था। उसके चेहरे और गर्दन पर कई चोट के निशान भी पाए गए थे।
वही यह भी आशंका है कि शायद उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो।
कुंडा पुलिस तकनीकी सेल के सहारे मामले की में जुटी है।


