
Deoghar : दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी गांव के पास सरस्वती पूजा देखने गए दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

इस घटना में अल्ताफ कुमार और किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए परिजनों द्वारा देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में चारकी पहाड़ी गांव निवासी घायल अल्ताफ कुमार एवं किरण कुमारी के परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे सरस्वती पूजा देखने के लिए जा रहे थे।
उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और वाहन चालक घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।
वहीं घटना की जानकारी सरैयाहाट थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


