
Deoghar Crime News : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के खिजुरिया मोहल्ला से कार सवार अपराधियों ने 23 जनवरी की देर रात को हथियार के बल पर दो सगे भाईयों का अपहरण कर लिया था।

जिसे लगभग 32 घंटे बाद अपराधियों ने पुलिस की दबिश के कारण शनिवार की देर रात को छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने जसीडीह थाना इलाके के गोबालबदिया से दो सगदाहा से एक और खिजुरिया से दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

वहीं पुलिस ने अपहरण में उपयोग किये गये चारपहिया वाहन को भी जसीडीह थाना इलाके से बरामद कर लिया है।
क्या है पुरा मामला
बिहार के सिमुलताला थाना क्षेत्र के गादी पियारफेरी गावं निवासी तारणी रजक ने खिजुरिया इलाके में जमीन लेकर एक कमरा बनाया था। जिसमें उसके दोनों बेटे 22 वर्ष दुर्गा कुमार और 20 वर्षीय मुन्ना कुमार रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था।
तारणी रजक चादंन में रेलकर्मी के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि 23 जनवरी की रात करीब 12 बजे कार सवार तीन-चार की संख्या में अपराधी दोनों भाई के कमरे में पहुंचे और हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया।
दोनों के साथ मारपीट करते हुए हाथ पैर बांध कर चारपहिया वाहन में बैठा लिया और जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी डेम की ओर ले जाने लगे। रास्ते में दोनों दोनों का मोबाइल भी छिन लिया और सभी का पासवर्ड भी मांग लिया। लेपटॉप का पासवर्ड नहीं देने पर मारपीट भी किया और लैपटॉप को पटक कर तोड़ दिया।
अपराधी दुर्गा कुमार को हाथ पैर बांधकर वाहन के अगले सीट पर बैठा दिया वहीं उसके छोटे भाई मुन्ना को वाहन के डिक्की में बंद कर दिया। दुर्गा के मोबाइल से ही अपराधियों ने उसके पिता को फोन कर 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी और नहीं देने पर बेटै को जान मारने की धमकी दिया।
पुनासी स्थित एक जोरिया के पास किसी तरह मुन्ना वाहन की डिक्की से कुद कर भाग निकला। उपरांत मुन्ना भटकते हुए देर रात को आसपास पहुंचा तो एक घर के सामने एक व्यक्ति को देखा। उसने उस व्यक्ति को अपनी पिड़ा सुनायी। उपरांत उक्त व्यक्ति ने उसे अपना मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर जानकारी दी।
शुक्रवार की अहले सुबह परिजन रिखिया थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दिया। उपरांत पुलिस रेस हो गयी। सूत्रों ने बताया कि पहले पुलिस खिजुरिया से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पुछताछ की।
उपरांत पुलिस जसीडीह थाना इलाके पुनासी स्थित गोबालबदिया इलाके से दो संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस की दबिश के कारण अपराधी दुर्गा को शनिवार की अहले सुबह छोड़ दिया।
उपरांत दुर्गा शनिवार करीब 08 बजे रिखिया थाना पहुंचा। दुर्गा ने बताया कि पहले दिन उसे अपराधियों ने एक घर में रखा। उसके साथ जमकर मारपीट भी किया।
बताया कि शनिवार की अहले सुबह पुनासी स्थित जंगली इलाके में उसे छोड़ दिया। इधर पुलिस हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पुछताछ करने में जुटी है।


