
Deoghar Crime News : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के बंधा स्थित एक राइस मिल के पीछे एक नवनिर्मित चहारदीवारी के बाहर मिले अधेड़ एक अज्ञात महिला का शव की पहचान गुरुवार देर शाम में हो गई है। शव की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के जयपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव निवासी सुकदेव सोरेन की पत्नी पल्लु हेम्ब्रम के रुप में हुई है ।

वहीं महिला का पति मौके से फरार बताया जाता है। शव की पहचान मृतका के भाई जयपुर थाना क्षेत्र के भाई गांव निवासी लखीराम हेम्ब्रम में किया । बताया कि बहन-बहनोई पिछले चार-पांच साल से देवघर में रह कर मजदूरी का काम करता था।

उसे एक बेटी भी है। जिसकी शादी भी हो गई है। उन्होने बताया कि बहन-बहनोंई से मुलाक़ात करने के लिए जाते थे। स्थानीय लोगों से संपर्क था । जिसको लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दी ।
सूचना मिलने के बाद गांव से कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए शव का पहचान किया ।
उन्होने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था । पति ने किसी अन्य लोगों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दिया होगा । इसके बाद शव छिपाने के नियत से बोरा में बांध कर दफाना दिया होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिखिया पुलिस गुरुवार सुबह घटना स्थल पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी प्राप्त किया । साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिस किराये के मकान में वह रह रही थी वहां पहुंच कर जांच की ।
सूत्रों की माने तो पुलिस को कमरे से भी कुछ साक्ष्य मिले है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों कि गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है।


