
Deoghar : देवघर नगर थाना में धोखाधड़ी कर धोखाधड़ी कर 20 लाख रूपये हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला ब्रह्मसमाज रोड बैद्यनाथ धाम स्टेशन के बगल निवासी राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह निर्माणधीन ताज आकाश होटल का प्रोपराइटर है। कहा है कि एसबीआई शाखा देवघर से होटल निर्माण के लिये उसे ऋण स्वीकृत हुआ था।

लोन स्वीकृत होने के वक्त ही होटल का इंटेरियर निर्माण के लिये मिलन साह एंड एसोसियेट पी88 लेक रोड कोलकाता -29 ने ठेका लिया।
उसकी सहमती पर एसबीआई बैंक शाखा देवघर ने मिलन साह एंड एसोसियेट के आईडीबीआई खाता में 20 लाख रूपये होटल निर्माण के लिये अग्रिम राशि भुगतान कर दिया।
राशि मिलने के उपरांत मिलन साह एंड एसोसियेट द्वारा 10 दिनों तक कार्य किया गया उसके बाद छोड़ दिया गया और राशि का भी गबन कर लिया।
कहा है कि इससे उसे लगभग 50 लाख रूपये की क्षति पहुंची है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।



