
Deoghar News : देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में 06 लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ कालीबाड़ी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गया। घायलों में नंदन पहाड़ निवासी साहिल कुमार और आंनन्द कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि दोनों स्कूटी से नंन्दन पहाड़ स्थित घर से बाजार जा रहा था। उसी क्रम में स्कूटी एक बाइक से टकरा गयी।
अन्य सड़क दुर्घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण निवासी महेन्द्र राय, जलधर राय और बबलू राय एवं जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबर ग्राम पुलिस लाइन की रहने वाली चांदनी कुमारी घायल हो गयी।
सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


