
Deoghar : देवघर जिले के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपड़ा मोड के पास अज्ञात वहां की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मुरलिया गांव निवासी सुनील कुमार और गोकुल कुमार के नाम शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गए।

उपरांत 108 नंबर के एंबुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायल ने बताया कि वे लोग अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
उसी दौरान चोपामोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इधर घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



