
Deoghar News : आग से झुलसी एक महिला की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका का नाम 35 वर्षीय रेखा देवी पति मनोज ठाकुर है। जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ की रहने वाली थी।

मृत्यु की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों में शोक कि लहर दौड़ गई। परिजानो ने बताया की आग से झुलसने के बाद उसे गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए रांची रिम्स ले गए थे।

जहां से 22 दिसंबर को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया था। देवघर सदर अस्पताल में इलाज चल ही रहा था कि उसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह मौत हो गई।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



