
Deoghar: देवघर-जसीडीह मुख्यमार्ग पर डाबरग्राम के पास सोमवार की रात करीब 9 बजे के आसपास एक महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पर्स की छिनतई कर फरार हो गये। इस घटना में छिनतई के दौरान महिला टोटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

महिला का इलाज बाजला चौक स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में किया जा रहा है। घायल महिला का नाम अनीता वर्मा है जो कास्टर टाउन की रहने वाली वह मधुपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

परिजनों ने बताया कि रात को टोटो से अपने एक रिश्तेदार के घर पार्टी में जा रही थी। उसी क्रम में डाबर ग्राम के पास बाइक सवार दो अपराधियोंं द्वारा उसका पर्स छिनने लगा। वह पर्स पकड़ कर अपने तरफ खिंच रही थी उसी क्रम में वह टोटो से नीचे गिर गयी, जिससे उसे गंभीर चोट लग गयी। बदमाश पर्स छिन कर फरार हो गए। जिसमें लगभग 9 हजार नकद एवं एटीएम और मोबाइल भी था।
घटना की शिकायत आवेदन देकर नगर थाना में की गयी है।



