
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के शिवगंगा, बस स्टैंड तथा मंदिर इलाके में श्रद्धांलुओं के पास से मोबाइल और नकदी चोरी की घटना काफी बाढ़ गई है। सोमवार को भी चोरों ने बाबाधाम जल चढ़ाने आये पांच श्रद्धालु की मोबाइल की चोरी कर ली।

श्रद्धालु इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो उनसे मोबाइल खोने का फॉर्म भरा कर भेज दिया गया। जिन श्रद्धांलुओं का मोबाइल चोरी हुआ उनमे बंगाल के मालदा जिला के हरिचंद्रपुर भलुका बाजार निवासी गोविंदो कर्मकार, बिहार के पटना गुलजारबाग निवासी कुंदन साह,

बिहार के नवादा जिला के नारदी थाना निवासी ब्यूटी कुमारी, शंकर प्रसाद, पूर्वी चम्पारण रक्सौल निवासी शशिभूषण तिवारी, छत्तिसगढ़ के बिलासपुर धनकुंड निवासी सृष्टी सिंह एवं उनके एक अन्य
महिला साथी से दो मोाबइल और नकद 7 हजार, पप्पू कुमार महतो चितरा और बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी सुधांशु कुमार के नाम शामिल हैं।


