Deoghar: देवघर शहर के मोस्ट वांटेड बदमाश आशीष मिश्रा को नगर पुलिस पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। उसे नगर थाना कांड संख्या 583/22 के रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आशीष मिश्रा नगर थाना इलाके के सनबेल बाजार का रहने वाला है।

बताते चलें कि अपराधी अशीष मिश्रा को नगर पुलिस ने 09 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके के विहान अपार्टमेंट सोसायटी से गिरफ्तार किया था।

वह उक्त अपार्टमोंट में किराये के फ्लैट में आम नागरिक बनकर रह रहा था। उसके खिलाफ पूर्व से रंगदारी, डकैती, हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पिछले कई माह से वह फरार चल रहा था। बताते चलें कि आशीष मिश्रा को पूर्व में 05 सिंतबर 2021 को नगर थाना पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों व तीन देशी पिस्टल के साथ तत्कालिन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया था।
उस दिन शहर के तीन स्थानों पर इनलोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं उसे पकड़ ने गये पुलिस पर भी फायरिंग कर दिया था। आत्मरक्षा में तत्कालिन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को भी सरकारी हथियार से फायरिंग करना पड़ा था।



