
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी आशीष मिश्रा को देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिला के बिसरख थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। देवघर पुलिस बिसरख थाना पुलिस कि मदद से आशीष मिश्रा को उसके आवास विहान अपार्टमेंट से दबोचा है।

इसे लेकर बिसरख पुलिस द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। देवघर पुलिस कि टीम अपराधी आशीष मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर देवघर लाने में जुट गई।

सूत्रों ने बताया कि देवघर पुलिस कि टीम तकनिकी सेल के सहारे उसे दबोचा है। सूत्रों कि माने तो पुलिस उसे लेकर शनिवार को देवघर पहुंच सकती है।
उसकी गिरफ्तारी नगर थाना कांड संख्या 583/ 22 के धारा 386, 387, 120 बी, आईपीसी 25,26,27,35,आर्म्स एक्ट के मामले में उसे गिरफ्तार किया।
बताते चले कि अपराधी आशीष मिश्रा पर पूर्व से कई अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। नगर पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।



