
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में अब चोर चोरी नहीं लूट को अंजाम दे रहे हैं। नगर पुलिस चोरों के आगे पस्त दिख रही है। पिछले एक सप्ताह में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाते हुए करोडों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली लेकिन पुलिस इसका कोई सुराग भी नहीं लगा पायी है।

ताजा मामला लूट का है बुधवार की देर रात को चार की संख्या में चोर छत का दरवाजा तोड़कर बम्पास टाउन खोरदह निवासी छवी महतो के घर में लूट पाट को अंजाम दिया। लूटपाट के क्रम में विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी किया।

यहां तक की ण्क वर्ष के दूधमुहें बच्चे के सिर में मार कर घायल कर दिया। चोर लगभग 80से 90 हजार के जेवरात और 15 हजार रूपये लूट लिये। मामले को लेकर नगर थाना में गृहस्वामी के द्वारा शिकायत दिया गया है।
छवी महतो ने बताया की रात के दो बजे के आसपास चार चोर छत का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे अपने रूम में सोये थे उन्हें सोया देख चोरों ने बाहर से कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया।

बताया की वे बगल में स्थित आईटीआई कॉलेज में दरवानी करते हैं। बुधवार को उनके पेट में ज्यादा दर्द हो गया था तो ड्यूटी पर बेटा देवेन्द्र यादव और पोता धीरन कुमार को बदले में रात्रि ड्यूटी के लिये भेज दिया था। घर में उनके अलावा पत्नी, नतनी जमली देवी और बहु कवीता देवी ही थी।
बताया कि देर रात को चार की संख्या में आये चोरों ने अलमीरा का लॉक तोड़कर चोरी को अंजाम दे रहे थे। उसी दौरान बहु और नतनी जग गयी और चिल्लाने लगी।
चिल्लाने पर चोरों ने रड और डंडा से दोनों की पीटाई कर दी। इतना ही नहीं नतीनी के एक वर्षीय बच्चे के भी सिर पर वार कर घायल कर दिया।
चोरो ने नकद 15 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र कीमत 40 हजार चांदी का दो मंगलसूत्र कीमत 6000 हजार, सोने का कनवाली एक जोड़ा कीमत 12 हजार, चांदी का चेन दो कीमत 12 हजार, सोने का बच्चे का लॉकेट, चांदी का मठिया लूट लिया। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


