
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके में मंगलवार की सुबह कांवरिया से भरा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। इस घटना में बिहार औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के अल्हन परासी गावं निवासी चार श्रद्धालु घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बैजनाथ शर्मा उर्फ बैजू शर्मा, पंकज कुमार, बृजेश कुमार मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं।

घायलों ने बताया कि एक पिकअप वैन पर सवार होकर 10 लोग पूजा करने बाबाधाम आए थे। बाबा धाम से पूजा करने के उपरांत मंगलवार की सुबह बासुकीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।
इस दौरान रिखिया थाना इलाके में अनियंत्रित होकर पिक अप वेन एक पोल से टकरा गई। पता है की घटना के बाद 100 नंबर में डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया उसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में विशाल कुमार मृदा और कैलाश मृदा के नाम शामिल हैं। दोनों जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कजरी गावं के रहने वाले हैं।



