
Deoghar/Madhupur: देवघर जिले के मधुपुर धमना रेलवे फाटक के पास बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। करीब सुबह 10:00 बजे धमना रेलवे फाटक नंबर बीस बंद होने के कारण काफी संख्या में चारपहिया और दो पहिया वाहन पर सवार लोग वहां मौजूद थे।

इसी दौरान गिरिडीह से आ रही एक मालवाहक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ड्राइवर ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए रेलवे के पोल में ट्रक को टकरा दिया।

घटना के बाद जब तक पुलिस पहुंचती उसके पहले ही ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने बताया नागालैंड एक्सप्रेस और मालगाड़ी रेलवे लाइन से गुजरने वाली थी जिसके कारण रेल गेट को बंद करके रखा गया था।
इसी दौरान वाहन दुर्घटना हुई। सौभाग्यवश यहां बड़ा भीषण हादसा होने से टल गया।


