
Deoghar: जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के जशोबांध गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने घायलों को मधुपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत देखते हुए देवघर रेफर कर दिया है।

घायलों ने बताया कि अपने जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि गुणाधर गोस्वामी, डेगधरू गोस्वामी,बैजनाथ गोस्वामी,बास्की गोस्वामी,महादेव गोस्वामी ने लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
जख्मी लोगों में एक महिला बिरमा देवी और दशरथ गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, लालजी गोस्वामी शामिल हैं।
पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


