
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सतसंग स्थित सर्किट हाउस के पास करंट लगने से एक मानव दिवस बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक का नाम 43 वर्षीय अनिल पंडित है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के खरवा संग्रामलोढ़िया का निवासी है।

बताया जाता है कि वह सर्किट हाउस स्थित ट्रांसफार्मर पर एसटी फ्यूज लगाने के चढ़ा था। उसी क्रम में अचानक 11 हजार की तार की चपेट में आ गया। आनन- फानन में उसके साथ काम कर रहे अन्य कर्मियों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यानाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस को दिये बयान में मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने कहा है कि उसका पति विगत 10 वर्षों से राज किशोर भगत कंपनी के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति शाखा कास्टर टाउन में मानव दिवस बिजली मिस्त्री का कार्य कर रहा था।
इसी से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कहा है कि प्रतिदिन की तरह वह घर से खाना खा कर बिजली मिस्त्री का काम करने निकला था।
शनिवार की सुबह करीब 08 बजे सर्किट हाउस के पास ट्रांसफार्मर का खराब हुए फ्यूज को दुरस्त कर रहा था। उसी दौरान करंट लग गया।


