
Deoghar : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथरौल थाना इलाके में छापेमारी कर साइबर अपराधी में संलिप्त दो सहोदर भाई को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये साइबर अपराधी फर्जी के्रडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे।

जेल गये साइबर अपराधियों में आंनदी यादव और मिथुन यादव पिता अर्जून यादव के नाम शामिल हैं। दोनों पथरौल थाना क्षेत्र के चेतनारी गावं का रहने वाला है।
दोनों के पास से पुलिस से 40 हजार नकद और 04 मोबाइल सहित 07 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया है।



