
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने शिवगंगा के आसपास हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित जूनपोखर निवासी श्रवण कुमार को एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक स्कूटी भी बरामद किया गया है।

इससे पहले एसआइ नवीन कुमार के बयान पर नगर थाना में आशीष मिश्रा, अंकित जोशी, सत्यम राय, नूर खान सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को आरोपितों द्वारा हथियार का भय दिखाकर शिवगंगा के आसपास दुकानदारों से रंगदारी मांगे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रवण को हथियार के साथ धर-दबोचा । हालांकि मामले में शामिल अन्य आरोपित फरार होने में सफल रहे। पुलिस सभी की तलाश में जुटी है।


