
Deoghar: देवघर शहर में बाइकर्स गिरोह का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह गिरोह लगातार नगर थाना इलाके में चेन छिनतई को अंजाम दे रहा है और पुलिस इनका बाल बांका भी नहीं कर पा रही है। कहें तो यह गिरोह लगातार पुलिस को चुनौती देने का कार्य कर रहा है।

इस गिरोह के द्वारा शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे के आसपास रधुनाथ रोड में एक महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर लिया गया। पीड़िता का नाम सुस्मिता झा है जो पोखनाटिल्हा मोहल्ला की रहने वाली है।

उन्होंने इसकी शिकायत देर रात को ही नगर थाना में दिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुस्मिता झा मंदिर मोड़ स्थित अपने मामा घर से वापस पैदल लौट रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन की छिनतई कर भाग गये।
सोने की चेन की कीमत 1.50 लाख रूपये बताया जाता है। बताते चलें कि बीते सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने बाजला चौक बम्पास टाउन जाने वाले रास्ते में कास्टर टाउन निवासी अनपूर्णा देवी के गले से सोने की चेन छिनतई कर लिया था। वह तारा मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थी।
उसी दिन इसे गिरोह के द्वारा सिमरगढ़ा बिलासी टाउन इलाके में एक महिला के घर के पास ही सोने की चेन की छिनतई कर ली थी। पीड़िता का नाम प्रमिला देवी है।
सूत्रों कि माने तो नगर पुलिस घटना के बाद सिर्फ घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को झांकने का काम करती है।


