
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थि एक ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आये दो बदमाशों ने लगभग दो लाख के जेवरात की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

इसे लेकर दुकानदार कास्टर टाउन निवासी आनंद कुमार ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। जिसमे कहा है कि रविवार को दिन के 11.30 बजे के आसपास दो चोर ग्राहक बनकर उसके दुकान में पहुंचे। दोनों ने उन्हें जेवारत दिखाने को कहा।

वह उसे जेवरात निकालकर दिखाने लगे। उपरांत उन दोनों ने और जेवरात दिखाने को कहा। वे अन्य जेवरात को निकालने पिछे मुड़े ही थे की उसी दौरान दोंनो पुड़िया में बंधे टॉप्स को गायब कर दिया।
जिसका वजन लगभग 30-35 है। जिसकी किमत उन्होंने 2 लाख रूपये बताया है। जेवरात लेकर दोनों चोर फरार हो गये। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।



