
Deoghar: जिले के सारवां तीर नगर मार्ग कलहोड़ मोड़ के समीप एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टीम बादल मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु देवघर सदर ले जाया गया।

मृतक सुलोचन महथा,पिता भूलक महथा,ग्राम बिराय, पंचायत लखोरिया का बताया जा रहा है।


