
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर में वैक्सीन सेंटर से वैक्सीन लेकर ग्रामीण क्षेत्र जा रहे वैक्सीन वैन में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामले की जानकारी उपस्थित सभी एंबुलेंस चालक को होते ही मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।

गाड़ी चालक गाड़ी को बंद करने का प्रयास करने लगा। लेकिन वाहन बंद नहीं हो रहा था। अन्य चालकों ने गाड़ी बंद करने के लिए पूरा वायरिंग को नोच डाला जिसके उपरांत गाड़ी बंद हो गई। वहीं सदर अस्पताल में लगा अग्निशमन यंत्र के माध्यम से गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चालक वैक्सीन वैन में वैक्सीन लोड कर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए सदर अस्पताल मुख्य गेट से निकल रहा था। इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग देखकर सदर अस्पताल परिसर में खड़ी अन्य एंबुलेंस एवं दोपहिया चार पहिया वाहन को लोग साइड करने लगा। आग से किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ। मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को को दी गई। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर प्रभात रंजन को दे दी है।
चालक ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि प्राइवेट वाहन चालक की सूझबूझ से वाहन को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।


