
Deoghar: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सांझोंतरी में अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से देवघर सदर अस्पताल डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेज दिया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल का इलाज शुरू कर दिया और उसे इलाज के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गुड्डू कुमार चुनाकोठी बिहार का रहने वाला है और वह अपने बाइक पर सवार होकर सरैयाहाट अपने संबंधी से मिलने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह घायल हुआ है।

फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है, इधर घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल के वार्ड में किया जा रहा है।


