Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम सकीना खातून पति मुमताज चौधरी उर्फ सोनू है। मृतका के मायके वालों ने दहेज़ की मांग को लेकर ससुराल वालों पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका के नाना दुमका निवासी मोहम्मद इसराफील ने बताया की सकीना की हत्या पति और सास ससुर ने मिलकर गला दबाकर कर दी है। उसे एक 5 वर्ष की लड़की और 2 वर्ष का लड़का है। बताया कि हमेशा तो दहेज के रूप में ₹200000 की मांग की जा रही थी और इसके लिए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व 50000 नगद दिया गया था। उपरांत ईद के मौके पर भी ₹10000 भी दिया गया। बताया कि उसके पिता की मौत पहले हो चुकी है मां चूड़ी बेचकर बच्चे का पालन पोषण करती है।
पूर्व में बड़ी बहन से हुआ था शादी
मृतका के नाना मोहम्मद इसराफील ने बताया कि पूर्व में सकीना के पति की शादी उसके बड़ी बहन से हुई थी। उससे एक बच्चा भी पैदा हुआ था। बताया कि झांसे में लेकर सकीना को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर लिया। उसके बाद उसने सकीना की बड़ी बहन को छोड़ दिया। उपरांत घरवालों ने सकीना की बड़ी बहन की शादी मजबूरी में दूसरे जगह कराई। कहा कि सकीना की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर कर दी है। इधर सारवां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।