spot_img
spot_img

Pakistan में आतंकवादी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत 15 घायल

Islamabad: पाकिस्तान में राजनीतिक खींचतान के बीच आतंकी हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आत्मघाती हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। जबकि 15 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर है।

बलूचिस्तान के सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित बोलान इलाके में जोरदार धमाका हुई। इसकी चपेट में आने से एक पुलिस वाहन पूरी तरह पलट गया। धमाका इतनी जोर का था कि उसे कई किलोमीटर दूर तक सुना गया।

धमाके में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है, जबकि 15 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों में कइयों की हालत गंभीर बताई गयी है। इससे मरने वालों की संख्या के बढ़ने की आशंका है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया गया कि बलूचिस्तान पुलिस के जवान ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाकर आत्मघाती हमलावर ने पुलिस वाहन निशाना बनाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्मघाती हमला होने की बात कही है। हालांकि, इस बाबत विस्तृत जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां आम हो गई हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट जैसे संगठन ऐसे हमलों की जिम्मेदारी लेते रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान सरकार बलूचों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!