
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम रमेश कुमार मंडल है जो करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह का रहने वाला है। उसके पास से दो मोबाइल व 12 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि उसके मोबाइल, सिम व ईएमईआई के विरूद्ध पूरे भारत वर्ष में 402 क्राईम लिंक पाया गया है जिसकी जांच की जा रही है। बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिये सिरिज कॉल करता था।

उसके उपरांत कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी कर लेता था।


