
Deoghar: देवघर में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में मालती देवी विलासी बरगाछ, गोविन्द शर्मा और विरू सिंह देवघर के नाम शामिल हैं।

घायल मालती देवी के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से पैदल बाजार जा रही थी। उसी क्रम में एक अज्ञात पल्सर सवार ने बिलासी स्थित काली मंदिर के पास लापरवाही एवं तेजगति से बाइक चलाते हुए धक्का मार दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी।


