
By: Maddy

New Delhi: दिल्ली की खूबसूरती और यहां की धरोहर देशवासी को ही नहीं विदेशों के लोगो को भी खूब भाती है। यही कारण है कि सिर्फ घूमने के उद्देश्य से विश्व के कोने-कोने से लोग दिल्ली पहुँचते हैं। दिल्ली सिर्फ दिल्लीवासी के लिए नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यो से लोग यहां रोजी-रोटी की जुगाड़ में पहुँचते हैं। खूबसूरत दिल्ली में यहां की जनता हर दिन बढ़ रहे प्रदूषण से परेशान है। लगातार केजरीवाल सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रही है ।

केजरीवाल सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 1 जनवरी 2023 तक पटाखे रखने और बनाने-बेचने पर बैन लगया है । इस वर्ष दिल्ली में बिन पटाख़ों की दीपावली मनाई जाएग। इतना ही नही ऑनलाइन बिक्री-डिलेवरी के साथ सभी तरह के पटाख़े के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदूषण के खतरे को आधार बनाकर सरकार ने ये फैसला लिया है।
गोपाल राय अपने ट्विटर पर लिखते है “दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।”
प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।


