
Deoghar: झारखंड बार काउंसिल (Jharkhand Bar Council) के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ देवघर के बैनर तले वकीलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य अप्रत्याशित रूप से बढ़ाई गई कोर्ट फीस वापस लेने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लाने, अधिवक्ता कल्याण कोष गठित करने तथा अधिवक्ता संघ के अनुभवी अधिवक्ताओं के बीच से लोक अभियोजक तथा अपर लोक अभियोजक की बहाली की प्रक्रिया को पूर्व की भांति करने की मांग है।

अधिवक्ताओं ने किसी भी न्यायालय में कामकाज नहीं किया। न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा।जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्टेट बार काउंसिल रांची के निर्देश पर यह कार्यक्रम हुआ है जब तक पुनः कोई आदेश प्राप्त नहीं होता है यह आंदोलन जारी रहेगा।

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णधन खवाड़े ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ता पूर्ण रूप से स्टेट बार काउंसिल के निर्देश का समर्थन किए, उसके लिए सभी अधिवक्ता धन्यवाद के पात्र हैं।
पुरे राज्य में 33000 अधिवक्ता ने न्यायालय में किसी भी प्रकार की सुनवाई में भाग नहीं लिया।


