
Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है।

पाकिस्तान की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक को नाकाम करने के बाद अब भारत का एक्शन शुरू हो गया है। लाहौर और सियालकोट पर भारत ने जबरदस्त हमला किया है।

पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। इस बीच गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की ओर हमले के खतरे की आशंका के मद्देनजर श्रीनगर के कई इलाकों में भी ब्लैक आउट किया गया है।



