
Jasidih: दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह से दरभंगा, सियालदह से गोरखपुर और कोलकाता से पटना के बीच तीन (03) जोड़ी स्पेशल ट्रेनो के परिचालन का फैसला लिया है ।

ये स्पेशल ट्रेनें सियालदह-दरभंगा, सियालदह-गोरखपुर और कोलकाता-पटना के बीच चलेंगी।

गाड़ी संख्या 03119 सियालदह- दरभंगा स्पेशल ट्रेन एक और 8 नवंबर को सियालदह से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी । ट्रेन नंबर 03120 दरभंगा सियालदह स्पेशल ट्रेन एक और 08 नवंबर को दरभंगा से 23:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:20 बजे सियालदह पहुँचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन नंबर 03121 सियालदह से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 07 नवंबर को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03122 गोरखपुर सियालदह स्पेशल ट्रेन 08 नवंबर को गोरखपुर से 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच होंगे । वही गाड़ी संख्या 03123 कोलकाता पटना स्पेशल ट्रेन 03 और 10 नवंबर को कोलकाता से 23:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:25 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 03124 पटना कोलकाता स्पेशल ट्रेन 04 और 11 नवंबर को पटना से 12:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।
त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्र के हवाले बताया गया है कि रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रा की उच्च मांग को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर छह स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और इस त्योहारी सीजन में देश भर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है।
पूजा के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाया है। भीड़ को नियंत्रित करने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्लेटफॉर्म, फुट-ओवर ब्रिज और स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।


